• Mon. Mar 27th, 2023

पानीपत में 2 लोगों को ट्रॉले ने कुचला: दोनों की मौके पर मौत, समालखा में फ्लाईओवर पर हादसा

Byalakhharyana@123

Dec 13, 2021

अलख हरियाणा डॉट कॉम पानीपत

पानीपत जिले में समालखा फ्लाईओवर पर अल सुबह दो लोगों को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में बैठी महिला बच गई। मरने वालों में महिला का पति और उनका एक परिचित था। उसने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुँचाया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला चंचल ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया इंप्लाई कॉलोनी, वार्ड 17 सफीदों की रहने वाली है। बीते कल वह अपने पति विशाल (46) और परिचित राजेश (45) के साथ दिल्ली में अपनी बहन के घर कार्यक्रम में गई थी। रविवार देर रात करीब 1 बजे वे दिल्ली से घर के लिए निकले। गाड़ी राजेश चला रहा था। वह अपने पति विशाल के साथ पिछली सीट पर बैठी थी।

अलसुबह करीब साढ़े 3 बजे जब वे समालखा के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी में कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। इस पर राजेश ने गाड़ी को साइड में रोक दिया। राजेश और विशाल नीचे उतरकर अभी गाड़ी को देख ही रहे थे कि अचानक पीछे से तेज गति से आए ट्रॉलेने उनकी गाड़ी को पीछे टक्कर मार दी। इसमें विशाल और राजेश बुरी तरह कुचले गए। उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विशाल का खुद का बिजनेस है। उसका प्रिटिंग प्रेस का काम है। गाड़ी राजेश की थी। विशाल और राजेश के पारिवारिक संबंध हैं। दोनों ही बहुत पुराने परिचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *