Plak alanlarnakliyatnakliyatantika alanlarantika alanlarankara evden eve nakliyatlokmanakliyatpeletkazanimaltepe evden eve nakliyatevden eve nakliyatgölcük evden eve nakliyateskişehir emlakeskişehir protez saçankara gülüş tasarımıkeçiören evden eve nakliyattuzla evden eve nakliyateskişehir uydu tamirEskişehir uyduankara evden eve nakliyatığdır evden eve nakliyatankara evden eve nakliyateskişehir emlaktuzla evden eve nakliyatistanbul evden eve nakliyateskişehir protez saçeskişehir uydu tamireskişehir uydu tamirşehirler arası nakliyatvalizoto kurtarıcıweb sitesi yapımısakarya evden eve nakliyatkorsan taksiMedyumlarMedyumdiş eti ağrısıEtimesgut evden eve nakliyatEtimesgut evden eve nakliyatmersin evden eve nakliyatmaldives online casinopoodle
  • Fri. Mar 29th, 2024

पूछताछ के बाद बोले अभिशार शर्मा, इस कार्रवाई से भयभीत नहीं हैं- सरकार से कड़े सवाल पूछते रहेंगे

News Click, दिल्ली पुलिस ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ को केंद्र सरकार के बारे में कथित तौर पर फर्जी विमर्श को बढ़ाने के लिए चीन से पैसे मिलने के मामले में पत्रकार उर्मिलेश और अभिसार शर्मा से दोबारा पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पत्रकार लोधी कॉलोनी स्थित दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय दोपहर बाद गए और जांच में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि दोनों पत्रकारों से अब भी पूछताछ की जा रही है। शर्मा ने पूछताछ के बाद कहा था कि वह इस कार्रवाई से भयभीत नहीं हैं और सरकार से कड़े सवाल पूछते रहेंगे।

गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर एक मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उस घटना के दो दिन बाद यह पूछताछ हो रही है।

अधिकारियों ने बताया था कि मंगलवार को ‘न्यूज क्लिक’ से जुड़े 46 पत्रकार और योगदान दाताओं से पूछताछ की गई थी और लैपटॉप एवं मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरणों तथा दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया था।

दिल्ली पुलिस द्वारा बुधवार को अदालत में सौंपी गई ‘रिमांड प्रति’ के मुताबिक पुरकायस्थ और उनके सहयोगियों जोसफ राज, अनूप चक्रवर्ती (अमित चक्रवर्ती का भाई) और बप्पादित्य सिन्हा (वर्च्यूनेट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रवर्तक) ने गैर कानूनी तरीके से विदेश से धन प्राप्त किया।

इक कुड़ी पंजाब दी में अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं तनिषा मेहता

पुलिस ने अदालत को बताया, ‘‘यह जानकारी मिली है कि उपरोक्त राशि गौतम नवलखा, तीस्ता सीतलवाड़ से जुड़े जावेद आनंद, तमारा, जिबरान, उर्मिलेश, अरात्रिका हलदर, प्रजंय गुहा ठाकुरता, त्रिना शंकर, अभिसार शर्मा आदि में वितरित की गई।

अधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों पर विशेष प्रकोष्ठ की नजर है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। रिमांड प्रति के मुताबिक यह जानकारी मिली है कि ‘न्यूज क्लिक’ के हिस्सेदार गौतम नवलखा, प्रतिबंधित नक्सली संगठनों का सक्रिय रूप से समर्थन करने जैसी भारत विरोधी और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त है और उनका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट गुलाम नबी के साथ राष्ट्र विरोधी साठगांठ है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में सामने आए संदिग्धों के दिल्ली और अन्य राज्यों में स्थित 88 ठिकानों पर मंलगवार को छापेमारी की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

escortbayan escortTürkiye Escort Bayanbuca escortMarkajbet TwitterShowbet TwitterBetlesene TwitterBetlesene Giriş Twittermarsbahisfethiye escortcasibomMalatya EscortHacklinkEsenyurt eskortmasöz bayanlarmasöz bayanlarantalya escort bayanlarcasibomcasino sitelerideneme bonusu 2024casibom girişbets10 girişjojobet girişpusulabetbetmatikbaywin girişbetmatik twitterGrandpashabet girişcasibomholiganbetbettilt twittercasibomslot sitelerisekabet