- Home
- मौज आल़ा कूणा
- गिरकाणा
भिवानी की रेखा यादव के सर सजा मुंबई में ताज
alakh haryana
21 Dec 2020
मुंबई|| अलख हरियाणा || हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी ने मुंबई में हरियाणा का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों दा क्लब जुहू मुंबई में सिक्स्थ " मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड शो" का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से आई 50 लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा के छोटे से शहर भिवानी से आई रेखा यादव भी एक प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। अपने टैलेंट और सुंदरता के बल पर रेखा यादव मिस टैलेंटेड राउंड की फर्स्ट विनर बनी और उन्होंने मिस ब्यूटी का विनर क्रॉउन जीता ।
गौरतलकब है कि राजकुमार तिवारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के फिल्मी सितारो जैसे कि राजपाल यादव , रजत खान , पृथ्वी , अली खान और के के गोस्वामी ने बतौर विशेष मेहमान शिरकत कि और प्रसिद्ध अभिनेता अमन वर्मा ने इस समारोह का संचालन किया! छोटे से शहर से आई हुई लड़की रेखा यादव ने यह साबित किया कि अगर लड़कियां चाहे तो कुछ भी साबित कुछ भी कर सकती हैं उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने गांव अपने शहर का नाम रोशन किया अपने सर पर ताज लेकर और ट्रॉफी लेकर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया । अभिनेत्री और मॉडल रेखा यादव ने मुंबई में आकर फिल्मी दुनिया में कदम रखा उन्होंने अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ आने वाली फिल्म "भुज द प्राइड ऑफ इंडिया" में काम किया और आजकल बड़े बैनर तले बन रही कई फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
कुल मिलकार यह कहा जा सकता है कि जिस हरियाणा में बेटियों को फिल्मों में जाना कोई ठीक नहीं समझा जाता है अब वहां कि बेटियां वो तमान बेड़िया तोड़ अपने सपनों को साकार रूप देने में जुटी हैं। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि इस सफर में उनको परिवार का स्पोर्ट भी खूब मिलने लगा है। हम ये भी कह सकते है कि अब हरियाणा बदल रहा है।
भिवानी की रेखा यादव के सर सजा मुंबई में ताज
भिवानी की रेखा यादव के सर सजा मुंबई में ताज
REKHAYADAV-1-2169.jpeg