- Home
- खबरों की खुराक
- ठाड्डी खबर
26 फरवरी को होगा भारत बंद और ‘चक्का जाम’ किसानों के बाद व्यापरियों ने किया एलान
नई दिल्ली, अलख हरियाणा || देश में इन दिनों किसान आंदोलन चल रहा है। इसी बीच देश के व्यापारियों ने भारत बंद (Bharat Bandh) का निर्णय लिया है। 26 फरवरी को पूरे देश भारत बंद की कॉल दी गई है। देश के 8 करोड़ के ज्यादा व्यापारी इस बंद में शामिल होने की उम्मीद है। इनको ट्रांसपोर्टरों के संगठनों का साथ मिल गया है। 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बंद का एलान किया गया है।
इस वजह से भारत बंद का हुए है एलान ?
द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) की कॉल पर भारत बंद का एलान हुआ है। व्यापारियों के शीर्ष संगठन कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार से माल एवं सेवा कर (GST) सिस्टम में सरलीकरण की मांग को लेकर 26 फरवरी को देश भर में 1500 स्थानों पर धरना भी दिया जाएगा. इनको ट्रांसपोर्टरों के संगठनों और सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) का साथ मिला है। AITWA ने भी इनके समर्थन में 26 फरवरी को ही ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। जिसके चलते 26 फरवरी को बाजार बंद रहेंगे।
26 फरवरी को होगा भारत बंद और ‘चक्का जाम’ किसानों के बाद व्यापरियों ने किया एलान
26
26 फरवरी को होगा भारत बंद और ‘चक्का जाम’ किसानों के बाद व्यापरियों ने
26FEBRUARY-BHARATBAND-1-2229.jpg