- Home
- खबरों की खुराक
- न्यूज की पुड़िया
सपना चौधरी और वीर साहू ने इस अंदाज में मनाई अपनी पहली सालगिरह
alakh haryana
25 Jan 2021
सपना चौधरी और वीर साहू ने इस अंदाज में मनाई अपनी पहली सालगिरह
हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ रविवार रात को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अपनी शादी की सालगिरह के दिन सपना चौधरी अपने पति वीर साहू के साथ गुड़गांव की सड़कों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटते नजर आये। उन्होंने एक गाड़ी भरकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल भेंट किये।इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।आपको बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को वीर साहू के साथ चंडीगढ़ में शादी (Sapna Chaudhary Marriage) की थी, लेकिन पति वीर साहू के परिवार में अचनाक किसी की मौत होने के कारण वो अपनी शादी का खुलासा नहीं कर पाए थे।
वहीं अक्टूबर महीने में सपना चौधरी ने बेटे को भी जन्म दिया था बता दें सपना चौधरी के पति वीर साहू किसान परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं और कई हरियाणवी गानों में वीर साहू नजर आ चुके हैं। जिनमें खलनायक रसूख आला जाट यार लैंडलॉर्ड और ठाडी बाडी जैसी सॉन्ग भी शामिल है।वहीं वीर साहू सपना चौधरी के लड़का होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। जिस पर उन्होंने बताया था कि किसी वजह से वह अपनी शादी के बारे में जिक्र नहीं कर पाए थे। वहीं अब सपना चौधरी और वीर साहू ने रविवार रात को अपनी पहली सालगिरह गरीब लोगों के बीच सेवा करके मनाई।
सपना चौधरी और वीर साहू ने इस अंदाज में मनाई अपनी पहली सालगिरह
सपना चौधरी और वीर साहू ने इस अंदाज में मनाई अपनी पहली सालगिरह
sapna-1-2209.jpeg
Apr 11 2021
Apr 10 2021
Apr 09 2021
Feb 26 2021
Jan 19 2021
Jan 16 2021