- Home
- खबर जिल्यां तै
- सोनीपत
निखिल मदान मेयर पद के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी : अजय माकन
alakh haryana
23 Dec 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि सोनीपत नगर निगम चुनाव में काँग्रेस पार्टी द्वारा मेयर उम्मीदवार बनाये गए निखिल मदान हर लिहाज़ से एक उपयुक्त प्रत्याशी है औऱ उन्हें पूरी उम्मीद है कि सोनीपत की जनता निखिल मदान एवं काँग्रेस के सभी पार्षद उम्मीदवारों को पूरा आशीर्वाद देगी। अजय माकन सोनीपत में निखिल मदान के चुनाव कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को सम्भोदित कर रहे थे। अजय माकन ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर जनता में भारी रोष है। और मैं एक जानकारी आपसे सांझा करना चाहूंगा कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी निखिल मदान एक कर्मठ युवा है जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार समाजसेवा कर रहे है औऱ नाते में ये हमारे परिवार के दामाद भी है इसलिए मैंने इनको नजदीक से देखा है और मैं इनकी कार्यशैली से प्रभावित हूँ। आज देश का अन्नदाता इस भीषण ठंड के मौसम में देश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दम तोड़ने को मज़बूर है पर किसानों की बुनियादी मांगों की भी सुनवाई नहीं की जा रही। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल से इस सरकार ने नगर निगम चुनाव नहीं होने दिए। दिल्ली से सटा होने के कारण सोनीपत नगर निगम की घोटालों की खबरें उन्हें भी सुनने को मिलती है।जो घोटाले हुए है उनपर कोई भी कार्यवाही न होना सरकार और उसके मुखिया की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। पिछले 6 साल से सोनीपत की जनता छोटे छोटे कामों के लिए नगर निगम के चक्कर काट काट थक चुकी है लेकिन उनकी शिकायतें जस की तस है।इसलिए मैं सोनीपत की जनता से अपील करने आया हूँ कि कॉंग्रेस पार्टी ने मेयर प्रत्याशी सहित 21 में से 16 टिकटें 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं को दी है। इसलिए हम सबका फ़र्ज़ बनता है कि भविष्य को देखते हुए कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताये। पत्रकार वार्ता के बाद अजय माकन ने काँग्रेस प्रत्याशियों के लिए कच्चे क्वार्टर,गीता कॉलोनी,बत्रा कॉलोनी और नंदवानी नगर में पदयात्रा कर वोटों की अपील की। इनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा,पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा,पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता,विधायक बी बी बत्रा,पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी,वीरेंद्र शाह,चक्रवर्ती शर्मा, अशोक मेहता,अरुण विज,सुरेन्द्र दहिया,अशोक अरोड़ा,राजिन्दर चांदना,मोहन मदान,सुरेंद्र छिकारा,रवि परुथी, मनोहर,राजीव सीकरी,नरेश अरोड़ा,बिजेंद्र आंतिल,सीमा शर्मा मौजूद रहे।
निखिल मदान मेयर पद के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी : अजय माकन
निखिल मदान मेयर पद के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी : अजय माकन
nikhil-1-2180.jpeg
Dec 24 2020
Dec 23 2020
Dec 22 2020
Dec 22 2020