Summer Makeup Tips :गर्मियों में मेकअप के बह जाने से हो परेशान तो ऐसे हों तैयार 

गर्मी और उमस में सही से मेकअप करना काफी कठिन काम होता है।तो चलिए आपको गर्मी के मौसम में सही से मेकअप करना सिखाते हैं। 

मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर लंबे समय तक पसीना नहीं आएगा। इसकी वजह से आपका मेकअप भी ज्यादा देर टिका रहेगा।

मेकअप इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ रगड़ें। इससे आपकी त्वचा में कसाव आ जाएगा। ऐसा करने से पसीना काफी कम आता है। ध्यान रखें कि बर्फ को कभी भी सीधा चेहरे पर न लगाएं। इसे हमेशा सूती कपड़े में बांध कर ही चेहरे पर रगड़ें।

वैसे तो फाउंडेशन मेकअप का सबसे अहम हिस्सा है, लेकिन आप चाहें तो गर्मी के मौसम में आप इसे स्किप कर सकती हैं। इसकी जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर फाउंडेशन लगाना ही है तो इसकी मात्रा बेहद कम ही रखें।

गर्मी के मौसम में हैवी आईशैडो लगाने की बजाय आप सिर्फ आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये देखने में भी हल्का रहेगा और साथ ही में इसके बहने का भी डर नहीं होता है।

गर्मी के इस मौसम में डार्क रंग की लिपस्टिक न लगाएं। इस मौसम में न्यूड रंग की लिपस्टिक, लाइट पिंक, लाइट ब्राउन जैसी लिपस्टिक आप चुन सकती हैं।