Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

हरियाणा में एक साल से इंतज़ार कर रहे चार IPS अधिकारीयों की हुई पदोन्नति , दो अधिकारियों को मिली DGP रैंक,

चंडीगढ़। हरियाणा में एक साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को आखिर पदोन्नति मिल ही गई।प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार राय और संजीव कुमार जैन को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का रैंक दे दिया है।

IG अमिताभ और संजय कुमार बने ADGP
1997 बैच के आइपीएस अधिकारी आईजी अमिताभ ढिल्लों और संजय कुमार को एडीजीपी बनाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर बृहस्पतिवार देर रात विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को चारों अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इसी के साथ अब हरियाणा में डीजीपी रैंक के सात अधिकारी हो गए हैं।

कौन अधिकारी हैं किस पोस्ट पर?
1988 बैच के आईपीएस और हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल में डीजी के पद पर तैनात हैं।1989 बैच के डॉ. आरसी मिश्रा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन और मोहम्मद अकील डीजी जेल के पद पर कार्यरत हैं। 1990 बैच के आइपीएस शत्रुजीत कपूर राज्य के डीजीपी हैं, जबकि देशराज सिंह होम गार्ड के डीजी हैं।

चंडीगढ़ के नए डीजीपी नियुक्त हुए मधुप तीवारी
वहीं, बीते दिन चंडीगढ़ के नए डीजीपी का एलान किया गया। यूटी कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मधुप तिवारी चंडीगढ़ के नए डीजीपी होंगे। वहीं प्रवीर रंजन को सीआईएसएफ का एडिशनल डीजी लगाया गया है। प्रवीर रंजन ने 19 अगस्त, 2021 को चंडीगढ़ के डीजीपी का कार्यभार संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *