• Sat. Sep 12th, 2026

LPG सिलिंडर :पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा ,LPG सिलिंडर इतने रुपए सस्ता करने का किया एलान

भारत।पीएम मोदी ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिए जाने का एलान किया है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए शुक्रवार (08 मार्च) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। ”

पीएम मोदी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानएं देते हुए कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है। ”

10 लाख लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का फायदा

इससे पहले सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला करते हुए उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी थी। इससे करीब 10 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। इन लाभार्थियों को साल के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी।

दिल्ली के अंदर 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। 100 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत 803 रुपये जबकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 603 रुपये रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *