• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा मौसम अपडेट : मौसम विभाग ने 11 जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट किया जारी

हरियाणा मौसम अपडेट :हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। घरों से बहार निकलने में लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिला शामिल है।

इनके अलावा मौसम विभाग ने 11 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए 11 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है।

करनाल, कैथल व रेवाड़ी में पांचवीं तक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, सोनीपत, नूंह व पानीपत में 8वीं तक व चरखी दादरी में 24 मई तक स्कूल बंद रहेंगे।वहीं जिन स्कूलों में छुट्टियां नहीं हुई है उनके समय में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *