• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में 23 मई को सिरसा आएंगी प्रियंका गांधी ,कुमारी सैलजा के लिए करेंगी रोड शो

हरियाणा।हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र हर पार्टी द्वारा जोरो -शोरों से प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। इसी के तहत हरियाणा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 23 मई को सिरसा आएंगी। इस दौरान वह कुमारी सैलजा के लिए रोड शो करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 22 मई को हरियाणा रहेंगे, यहां उनके तीन बड़े कार्यक्रम रखे गए हैं।

 

दरअसल सिरसा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा तिकाने मुकाबले में फंसी नजर आ रही है। एक तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर हैं तो दूसरी तरफ इनेलो के संदीप लोट भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में सियासी पारा बढ़ने वाला है,क्योंकि अब प्रचार के लिए जाट लैंड पर भाई-बहन की जोड़ी यानि राहुल और प्रियंका गाँधी प्रचार -प्रसार के लिए आने वाले हैं। राहुल गांधी 22 मई को दादरी में भिवानी महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार राव दानसिंह के समर्थन में रैली करेंगे तो 23 को प्रियंका गांधी सिरसा सुरक्षित सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *