• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्ष

हरियाणा सरकार ने नये सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।मुख्य सचिव कार्यालय की शिकायत निवारण शाखा द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल को पानीपत व पंचकूला जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा को नूंह और चरखी दादरी जिलों की, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह को महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों को, वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल रोहतक और फऱीदाबाद जिलों की, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ० बनावारी लाल को पलवल और हिसार जिलों की तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ० कमल गुप्ता को कैथल और फतेहाबाद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की जिम्मेवारी दी गई है।

इसी प्रकार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा को रेवाड़ी जिले की, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा को जींद जिले की, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला को यमुनानगर और कुरूक्षेत्र जिलों की, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री श्री अभे सिंह यादव को झज्जर जिले की, शहरी स्थानीय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा को करनाल और अंबाला जिलों की, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनूसचित जातियां व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) राज्य मंत्री श्री बिशम्बर सिंह को सिरसा जिले तथा पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री श्री संजय सिंह को भिवानी जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *