• Sun. Oct 4th, 2026

 मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर ,युवाओं और सरपंचों के मानदेय में की बढ़ोतरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को आयोजित हुई कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने गरीब वर्गों ,किसानों और युवाओं के लिए एक से एक बढ़ चढ़कर योजनाओं को मंजूरी दी है। देखिये –

 

  •  बैठक में जिला जींद के गांव बडनपुर और सुन्दरपुरा को तहसील उचाना से निकालकर तहसील नरवाना में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब इन गांवों की तहसील व उपमंडल मुख्यालय नरवाना होगा
  • युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आईटी सक्षम युवाओं को 6 महीने तक 20 हजार रुपए मासिक पारिश्रमिक देने का निर्णय लिया गया है। उसके बाद सातवें महीने से 25,000 रुपए मासिक इंडेंटिंग संस्थाओं द्वारा दिए जाएंगे। यदि कोई आईटी सक्षम युवा तैनात नहीं हो पाता है, तो उस स्थिति में सरकार उसे 10,000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देगी।
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवा सशक्तीकरण और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईटी सक्षम युवा योजना-2024 तैयार की गई है, जिसके तहत पहले चरण में 5 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  •  मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 तक लागू की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग ऐसे चिह्नित लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट का कब्जा नहीं दिया गया।
  • बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम पंचायत रंगला खंड तावडू जिला नूंह की 7 एकड़ 4 कनाल 7 मरला भूमि मातृधारा गोवंश रक्षण एवं संवर्धन ट्रस्ट को 1000-1500 पशुओं की गौशाला बनाने के लिए 20 वर्ष के लिए पट्टे पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (वार्ड एवं चुनाव का सीमांकन) नियम, 2023 में संशोधन को मंजूरी दी गई। पहले मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए 100 रुपए और 500 रुपए के भुगतान का प्रावधान था, जिसे अब हटा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *