• Sat. Sep 12th, 2026

रोहतक की ओमेक्स सिटी फेस-2 में फटे सिलेंडर, 6 फ्लैट्स में लगी आग, कई लोग झुलसे

Byalakhharyana@123

Dec 20, 2024
Cylinder burst in Rohtak's Omaxe City Phase-2, 6 flats caught fire, many people burntCylinder burst in Rohtak's Omaxe City Phase-2, 6 flats caught fire, many people burnt

Gas Cylinder Blast: रोहतक के आईएमटी थानाक्षेत्र के ओमेक्स सिटी फेस-2 से बड़ी खबर आई है, जहां पर आज यानी शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। शाम को करीब 3 सिलेंडर फटने की वजह से एक के बाद एक छह फ्लैट्स में आग फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस गंभीर हादसे में घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

शुरुआत में केवल एक घर के गैस सिलेंडर में आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोस के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से कुल तीन सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने के धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आए।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की लगभग 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने और आग की चपेट में आए लोगों को सुरक्षित करने में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना के कारण आग की चपेट में आकर झुलसे लोगों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है। हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि इस हादसे का कारण सिलेंडर फटना है या फिर कोई अन्य वजह है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *