• Tue. Sep 1st, 2026

Anna University Sexual Assault: चेन्नई में छात्रा से दुष्कर्म, सुरक्षा पर उठे सवाल

Byalakhharyana@123

Dec 26, 2024
Anna University Sexual Assault:Anna University Sexual Assault:

Alakh Haryana तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय इंजीनियरिंग सेकंड ईयर की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के बाहर बिरयानी बेचने वाले एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

वारदात का विवरण

यह घटना बुधवार अल सुबह तब हुई, जब छात्रा अपने दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में बैठी थी। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के बाहर बिरयानी बेचने वाला शख्स अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने पहले छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की और फिर छात्रा को घसीटकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी की गिरफ्तारी और राजनीतिक विवाद

इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलै ने कहा कि यह घटना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी डीएमके का कार्यकर्ता है और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से इस घटना की जिम्मेदारी लेने की मांग की।

अभिनेता विजय ने उठाई कार्रवाई की मांग

तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विजय ने कहा कि यह घटना काफी चौंकाने वाली है और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। विजय ने सरकार से महिला सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूनिवर्सिटी कैंपस और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट पोल, इमरजेंसी बटन और टेलीफोन जैसी सुरक्षा सुविधाओं को लागू किया जाए। विजय ने निर्भया फंड का उपयोग करते हुए इन सुविधाओं की निगरानी पर भी जोर दिया।

छात्रों का विरोध प्रदर्शन

दुष्कर्म की इस घटना के बाद अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और राज्य सरकार से कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। सोशल मीडिया पर “Shame On You Stalin” जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

तमिलनाडु में बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

तमिलनाडु में शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की यह पहली घटना नहीं है। अगस्त 2024 में कृष्णागिरी जिले में फर्जी एनसीसी कैंप के नाम पर 13 छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वहीं, जनवरी 2023 में कांचीपुरम के एक कॉलेज में पांच लोगों ने एक छात्रा के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था।

सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

अभिनेता विजय ने कहा कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्राओं को बचाव और सुरक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इसके साथ ही, पीड़िताओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

इस घटना ने तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *