• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा में कबाड़ी वाले ने बनाया था 4 साल की मासूम को हवस का शिकार, आरोपी मथुरा से गिरफ्तार

Byalakhharyana@123

Feb 15, 2025
"Distress" redressal or "humiliation" committee? — The minister ignored the screams of the rape victim, the father and daughter were thrown out even after allegations of bribery"Distress" redressal or "humiliation" committee? — The minister ignored the screams of the rape victim, the father and daughter were thrown out even after allegations of bribery

हरियाणा के करनाल में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी कबाड़ी को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जावेद उर्फ जाबिद के रूप में हुई है, जो पलवल जिले के गांव कलूका का निवासी है और हाल में गांव कुरैशीपुर धौज में रह रहा था।

घटना 10 फरवरी की है, जब डबुआ थाने में 11 फरवरी को बच्ची की मां ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता का प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल में हुआ और बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।

एसआईटी टीम में एनआईटी पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह, एसीपी बड़खल विष्णु प्रसाद, महिला प्रबंधक अफसर, महिला उप निरीक्षक मुकेश और सहायक उप निरीक्षक इशाक खान शामिल थे। डबुआ थाने के प्रभारी मंजीत सिंह और अपराध शाखा की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी जावेद को नेकपुर पुल कुरैशीपुर एरिया से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता है। घटना के दिन उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे 5 रुपये और बिस्किट का लालच देकर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। आरोपी ने बच्ची को मरा समझकर पास के खेत में गड्ढे में फेंक दिया और फरार हो गया।

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *