• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा में भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के मद्देनज़र, सभी फील्ड अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द

हरियाणा में सभी फील्ड अधिकारियों की छुटि्टयां रद्दहरियाणा में सभी फील्ड अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द

5 सितंबर तक के लिए आदेश, लीव के लिए ACS की मंजूरी जरूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के मद्देनज़र राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 5 सितंबर तक सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। इस दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहना अनिवार्य होगा।

आदेश के मुताबिक, यदि किसी अधिकारी को छुट्टी की आवश्यकता होगी, तो उसे केवल मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) की मंजूरी मिलने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी।


बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए उठाए गए कदम

  • पब्लिक हेल्थ विभाग में छुट्टियां रद्द:
    विभाग के कमिश्नर मोहम्मद साइन पहले ही आदेश जारी कर चुके हैं। सभी पंप ऑपरेटरों को स्टेशन छोड़ने से मना किया गया है।

  • CM नायब सैनी ने UAE दौरा रद्द किया:
    मुख्यमंत्री का 2 से 5 सितंबर तक का UAE दौरा तय था। वहां उन्हें कारोबारियों से मुलाकात करनी थी, लेकिन बारिश के हालात को देखते हुए उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया।

  • पंचकूला और सिरसा में स्कूलों की छुट्टी:
    पंचकूला के मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहे, साथ ही बरवाला और पिंजौर ब्लॉक के कुछ स्कूल भी बंद करने पड़े। सिरसा जिले के ढुकड़ा गांव में स्कूल गेट पर पानी भरने से छुट्टी करनी पड़ी।


किसानों को भारी नुकसान

मानसूनी सीजन में अब तक 40 हजार किसानों की करीब 2.50 लाख एकड़ फसल डूब चुकी है। कृषि विभाग का अनुमान है कि इससे किसानों को लगभग 700 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

  • प्रभावित फसलें: धान, कपास, बाजरा, मूंगफली और सब्जियां।

  • प्रभावित जिले: जींद, रोहतक, हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा, पानीपत समेत कई क्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *