• Tue. Oct 6th, 2026

Yamuna Expressway पर रफ्तार का कहर, दो कारों के बीच भीषड़ भीड़ंत, आठ घायल  

Yamuna Expressway, आगरा से नोएडा मार्ग पर शनिवार देर रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

Haryana की गाड़ी में लड़की को अगवा करने का वीडियो वायरल

एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *