• Mon. Oct 5th, 2026

TGT की परीक्षाओं की तारीख़ों में बदलाव, अब 30 अप्रैल, 13 मई व 14 मई को होगी परीक्षा

Alakh Haryana (Change in the dates of TGT exams) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली TGT की परीक्षाओं की तारीख़ों में बदलाव किया गया है। HSSC द्वारा 22 एवं 23 अप्रैल को ली जाने वाली परीक्षा अब 30 अप्रैल, 13 मई व 14 मई को ली जाएगी। नए शेड्यूल के अनुसार TGT संस्कृत, TGT म्यूजिक तथा TGT उर्दू की परीक्षा 30 अप्रैल को और TGT सोशल स्टडीज़ की परीक्षा 13 मई को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा TGT इंग्लिश (सुबह) तथा TGT आर्ट्स (दोपहर बाद) की परीक्षाएं 14 मई को आयोजित की जाएंगी। 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार होने की वजह से परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *