• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana, यमुनानगर में EDFCR के तहत बनेंगे तीन नए रेलवे स्टेशन

Haryana, हरियाणा सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे (EDFCR) परियोजना के तहत यमुनानगर जिले में कलानौर, जगाधरी और दराजपुर में तीन नए रेलवे स्टेशन बनेंगे और इनसे औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा।

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि इन स्टेशनों से उद्योगों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए यमुनानगर के उपायुक्त के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाएगी।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह समिति क्षेत्र में स्थित उद्योगों से जानकारी इकट्ठा करेगी और स्टेशनों पर सेवाओं की सुविधा प्रदान करेगी।

Haryana, पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बयान में कहा गया है कि रेलवे गलियारे के विकास से न केवल स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को बल्कि पोंटा साहिब तक के व्यवसायों को भी लाभ होगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *