• Sat. Sep 12th, 2026

Kedarnath, खच्चर को सिगरेट पिलाने का वीडियो वायरल

Kedarnath, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो युवकों द्वारा एक खच्चर को सिगरेट पिलाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सकते में हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक खच्चर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

यह सिगरेट संभवत: गांजा से भरी हुई है जिसका धुआं बेजुबान जानवर को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने कस कर खच्चर का मुंह और एक नथुना पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके दूसरे नथुने से उसे जबरदस्ती सिगरेट पिलाने का प्रयास कर रहा है।

वीडियो देखने के बाद खच्चर और घोड़ों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करने वाले उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Haryana, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बहने लगी कार, लोगों ने बचाया

लोगों का मानना है कि ऐसा जानवर को नशे में करने के लिए किया जा रहा है ताकि उससे और अधिक काम लिया जा सके। हिमालय स्थित केदारनाथ धाम तक जाने वाले पैदल रास्ते में श्रद्धालुओं और उनके सामान को ढोने के लिए घोड़े और खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है।

सोनप्रयाग पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि वीडियो का परीक्षण करने पर रूद्रप्रयाग की जिला पुलिस ने पाया कि यह घटना हाल ही में 16 किलोमीटर लंबे पैदल रास्ते पर छोटी लिंचोली के पास स्थित थारू शिविर में हुई।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *