• Thu. Sep 3rd, 2026

Stalin का सिर कलम करने पर परमहंस आचार्य ने की 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा

Stalin. तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया है। अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदगुरु परमहंस आचार्य ने सनातन धर्म संबंधी टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने वाले 10 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की।

परमहंस आचार्य ने कहा, मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढूंगा और मार डालूंगा।

आचार्य ने अतीत में भी रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने और ‘पठान’ फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

दिव्यांग बच्चों के जीवन में सुधार लिए सबल योजना की शुरुआत

उन्होंने कहा, “सनातन धर्म की न तो शुरुआत है और न ही अंत। यह कभी नष्ट नहीं हुआ है और न ही कभी नष्ट हो सकता है। तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को कहा था कि ‘सनातन धर्म’ समानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *