Hacklink
  • Sat. Jul 4th, 2026

शर्मनाक-चरखी दादरी जिले में 6 वर्षिय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

चरखी दादरी || बाढड़ा || अलख हरियाणा || बाढड़ा उपमंडल के गांव में एक 6 वर्षिय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नि बाहर नौकरी करती है तथा तीनों बच्चे उसके पास ही रहते है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह खेत में गया हुआ था। उसके पास उसका लड़का आया तथा बताया कि बच्ची रो रही है तथा उसके खून निकल रहा है। उसने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ौस में रहने वाला चाचा घर पर आया तथा उसे पकड़कर अपने घर ले गया। उनके घर पर कोई नही था। उसने उसके कपड़े उतार कर गलत काम किया। वह लड़की को लेकर चरखीदादरी आया तथा उसे उपचार के लिए दाखिल करवाया। इससे उसकी जान भी जा सकती थी। लड़की ने यह घटना अपनी चाची को भी बताई। पीड़िता के परिजनों की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने लड़के के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी हैै।
वही चरखी दादरी के एसीपी विनोद कुमार ने बताया कि बच्ची के परिवार के जानकार ही इस मामले में आरोपी हैं जो शादीशुदा भी और खुद के तीन बच्चे भी हैं। उसने बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया था उसके खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *