• Fri. Sep 4th, 2026

दोस्ती की मिसाल ,कैब ड्राइवर के अकाउंट में अचानक लैंड हुए 9 हजार करोड़ रुपये,सबसे पहले शख्श ने किया ये काम

Byalakhharyana@123

Sep 22, 2023

तमिलनाडु। तमिलनाडु से एक अजीबो -गरीब मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाओगे। दरअसल यहां पर एक कैब ड्राइवर के पहन में अचानक गलती से नौ हजार करोड़ रुपये आ गए। इतने पैसे देखकर शख्श के अचनाक होश उड़ गए जिसके बाद उसने ये देखने के लिए की ये सच में ही आये है या नहीं युवक ने टेस्ट करने के लिए कुछ पैसे अपने दोस्त के अकाउंट में भेज दिए। बाद में बैंक वालों ने युवक से समझौता करके पैसों को न बरतने के लिए किया अनुरोध।

मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है, जो पलानी के नेक्करपट्टी का रहने वाला है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की ओर से गलती से राजकुमार के खाते में 9,000 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। जिस दौरान राजकुमार के अकाउंट में पैसे जमा किए गए थे, उस दौरान उसके अकाउंट में सिर्फ 105 रुपये थे। इसलिए जब राजकुमार के पास वेरिफिकेशन एसएमएस आया, ये देखते ही उसको झटका लग गया।

इतनी जयादा रकम देखकर शुरुआत में राजकुमार को लगा कि उसके साथ कोई स्कैम हुआ है या किसी ने मजाक किया है, लेकिन बाद में पता चला कि वह बैंक की गलती थी। उसने जांच करने के लिए अपने एक दोस्त को 21 हजार रुपये ट्रांसफर किए और इसमें वह सफल रहा।
इससे पहले कि वह बाकी रकम निकालता, बैंक ने 30 मिनट के अंदर पैसे वापस ले लिए। अगली सुबह, थूथुकुडी के टीएमबी अधिकारियों ने कैब ड्राइवर से संपर्क किया और उन्हें बताया कि पैसा गलती से जमा हो गया था। उन्होंने राजकुमार से और पैसे न निकालने का अनुरोध किया और इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *