• Fri. Sep 11th, 2026

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई के 501 रूपये देने का किया एलान

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सभी प्रदेशवासियों और कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों और ट्यूबवेल ऑपरेटरो को दीपावली की मिठाई के लिए 501 रुपये देने की घोषणा भी की है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी सफ़ाई कर्मचारी (ग्रामीण और शहरी) सभी चौकीदार (ग्रामीण और शहरी) और सभी ट्यूबल ऑपरेटर्स को 501 रुपया देने की घोषणा की है। सभी के खातों में दीपावली के मिठाई के पैसे भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर सभी प्रदेशवासियों और कर्मचारियों को दीपावली समेत आगामी त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार न केवल हमें एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है बल्कि सभी को अपनी सनातन संस्कृति और उसके महत्व से भी रूबरू कराता है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी कि सभी नागरिक खुद और परिवार का ध्यान रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण तरीक़े से इन त्योहारों को मनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *