• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा सरकार ग्रुप बी, सी व डी के कर्मचारियों को देगी दिवाली बोनस,देखिये बोनस गिफ्ट

हरियाणा। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है, चाहे वह किसान हो, मजदूर हो या छोटा व्यापारी हो। इसी कड़ी में हमने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देते हुए उन्हें बोनस देने का निर्णय लिया है।

जेपी दलाल ने कहा कि बोर्ड के ग्रुप बी, सी व डी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बेसिक-पे का 15 प्रतिशत अधिकतम 40 हजार रुपये तक का एक्स ग्रेसिया/परफॉर्मेंस अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बोनस देने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *