• Sun. Aug 2nd, 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ई-मेल हुई हैक, HTET परीक्षार्थियों हेतु बोर्ड ने जारी किया ये अलर्ट

हरियाणा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ई-मेल हैक हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 के लिए बनाई हेल्प डेस्क ई-मेल को शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। जिसके बाद शिक्षा बोर्ड प्रशासन हरकत में आया। इसके बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई।

बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि HTET परीक्षा के लिए जिन भी अभ्यर्थियों की कोई समस्या थी जैसे आवेदन करने की, फीस जमा करने की या कोई त्रुटि को ठीक करवाने की तो उनके समाधान के लिए हेल्प डेस्क ई-मेल बनाई गई थी। जो कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा अब हैक कर लिया गया है।

 

चेयरमैन बोले ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस ईमेल आईडी का अब काम भी नही है, ना ही इस मेल के माध्यम से किसी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही और ना ही कोई उनसे अतिरिक्त जानकारी ली जा रही। उन्होंने कहा कि helpdeskhtet2023@gmail.com से अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी संदेश प्राप्त होता है तो उसे अनदेखा करें और किसी भी झांसे में ना आए।उन्होंने बताया कि HTET 2023 से संबंधित सभी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दी जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *