• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, बताई जा रही ये वजह

हरियाणा के हिसार में मंगलवार को एएसआई ने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद मकान मालिक ने भागदौड़ में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी सुसाइड करने का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ASI राज सिंह के रूप में हुई है। ASI राज सिंह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज काम कर रहे थे। राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। आज सुबह करीब 6 बजे वह छत पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जिसके बाद आवाज सुनकर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे।राज सिंह के सिर से खून निकल रहा था और उनकी रिवॉल्वर पास ही पड़ी थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया।

वहीं पुलिस ने राज सिंह की मौत की सूचना परिवार को दी। इसके बाद एएसआई के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए है। राज सिंह के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगते हुए कहा कि वह सुसाइड नहीं कर सकता।पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *