Hacklink
  • Sat. Jul 11th, 2026

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला ,इन 7 जातियों को किया जायेगा अनुसूचित जाति में शामिल

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने सात जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का निर्णय लिया है। दरअसल सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। अब इन जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया गया है और इसे भी हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी जाति शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति आयोग राज्य के ‘नायक’ समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *