• Sun. Aug 23rd, 2026

MDU रोहतक में पीएचडी में प्रवेश पाने के लिए रिक्त सीटों पर इंटररव्यु के लिए तारीख हुई जारी ,देखिये पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) रोहतक ने सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) सारिणी जारी कर दी है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि जिन शैक्षणिक विभागों में पीएचडी की रिक्त सीटें हैं, उनमें साक्षात्कार 12 फ़रवरी से 14 फ़रवरी तक आयोजित किया जाएगा। तदुपरांत, 15 फरवरी को मैरिट लिस्ट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

इस कड़ी में पहली काउंसलिंग 16 फरवरी से होगी। दूसरी काउंसलिंग 20 फरवरी को तथा तीसरी काउंसलिंग 23 फरवरी को होगी। इस संबंध में शैक्षणिक शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *