• Tue. Aug 25th, 2026

Drishyam का बनेगा दक्षिण कोरियाई रीमेक

Drishyam, अजय देवगन और तब्बू-स्टारर ‘²श्यम’ फ्रेंचाइजी देश की सीमाओं को पार करने जा रही है। दक्षिण कोरियाई दर्शकों के लिए इसका आधिकारिक रीमेक बनाया जाएगा जिसमें फिल्म में वहां के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे।

‘दृश्यम्’ एक भारतीय फ्रेंचाइजी है जिसने हर भारतीय भाषा में सफलता हासिल की है, चाहे वह मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु या हिंदी हो। कान फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन में रविवार को यह घोषणा हुई।

भारतीय प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स के पूर्व स्थानीय कोरियन प्रमुख जे चोई द्वारा स्थापित एंथोलॉजी स्टूडियोज, ‘पैरासाइट’ अभिनेता सोंग कांग-हो और प्रशंसित निर्देशक किम जी-वून ने कोरियाई रीमेक के लिए भागीदारी की है।

Pm किसान सम्मान निधि की 13वीं क़िस्त की घोषणा, जानें तिथि

दिवंगत निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम्’ का पहला भाग विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसकी साधारण दुनिया एक आकस्मिक मृत्यु के बाद बिखर जाती है, जिसमें उनके परिवार और उन्हें कानून से बचाने के लिए उनके हताश उपाय शामिल हैं।

अजय देवगन, तब्बू और कमलेश सावंत के सराहनीय प्रदर्शन के साथ फिल्म काफी सफल हुई थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *