• Tue. Aug 25th, 2026

सरकार ने शुरू किया हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

- Government launched Haryana Gram Darshan Portal- Government launched Haryana Gram Darshan Portal

अलख हरियाणा डॉट कॉम,रोहतक, 01 अक्तूबर : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का आरंभ किया गया। इस पोर्टल पर ह ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर किया गया है। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।

सभी ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि अब दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों तक सभी प्रकार की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

यह जानकारी उन्हें सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच, ग्राम सचिव आदि से संबंधित जानकारी भी होगी।  इसके अलावा संपत्ति का विवरण भी इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि ग्राम दर्शन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के गांवों में रहने वाले नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा वह राज्य सरकार को सुझाव भी प्रदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों में ग्रामीण नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतों को दर्ज कर सकेंगे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर भविष्य की विकास नीतियों को विकसित किया जाएगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य के बारे में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी स्टोर करना है, जिससे कि ग्रामीण इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने गांव से संबंधित सभी जानकारी सिंगल क्लिक के माध्यम से मिल जाए। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सरकारी योजनाएं आम नागरिकों तक पहुंच रही है या नहीं।

https://www.youtube.com/watch?v=TJ9yYHU5B8o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *