चंडीगढ़, 12 अगस्त 2025 | अलख हरियाणा
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी इस सूची में कुल 32 नाम शामिल हैं। हरियाणा में करीब 11 साल बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है।
सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा साफ नजर आता है, हालांकि कुमारी सैलजा खेमे के नेताओं को भी प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। सिरसा से संतोष बेनीवाल इकलौती महिला जिलाध्यक्ष बनी हैं, जबकि कुरुक्षेत्र की कमान लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह को मिली है।
चुनाव हारने वाले नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
2024 के विधानसभा चुनाव में हार झेल चुके तीन नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है—
-
परविंदर परी (अंबाला छावनी)
-
अनिरुद्ध चौधरी (भिवानी ग्रामीण)
-
वर्धन यादव (गुरुग्राम ग्रामीण)
तीनों को भाजपा उम्मीदवारों ने हराया था, लेकिन पार्टी ने संगठनात्मक भूमिका देकर इन्हें सक्रिय राजनीति में बनाए रखा है।
पानीपत शहरी पद खाली
हरियाणा में कुल 33 जिलाध्यक्षों के पद हैं, लेकिन इस बार पानीपत शहरी का पद खाली छोड़ा गया है। बाकी 32 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है।
पार्टी संगठन निर्माण की प्रक्रिया
4 जून 2025 को राहुल गांधी के हरियाणा दौरे के बाद संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज हुई थी। नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने 22 जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और जिलाध्यक्ष पद के लिए पैनल तैयार किए। इन पैनलों पर केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने चर्चा कर अंतिम सूची तैयार की।
हरियाणा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की पूरी सूची
जिला | जिलाध्यक्ष |
---|---|
अंबाला छावनी | परविंदर परी |
अंबाला सिटी | पवन अग्रवाल |
अंबाला ग्रामीण | दुश्यंत चौहान |
भिवानी ग्रामीण | अनिरुद्ध चौधरी |
भिवानी शहरी | प्रदीप गुल्लिया |
चरखी दादरी | सुशील धनक |
फरीदाबाद | बलजीत कौशिक |
फतेहाबाद | अरविंद शर्मा |
गुरुग्राम ग्रामीण | वर्धन यादव |
गुरुग्राम शहरी | पंकज दावर |
हिसार ग्रामीण | बृजलाल खोबवाल |
हिसार शहरी | बजरंग दास गर्ग |
झज्जर | संजय यादव |
जींद | ऋषि पाल |
कैथल | रामचंदर गुज्जर |
करनाल ग्रामीण | राजेश वेद |
करनाल शहरी | पराग गाबा |
कुरुक्षेत्र | मेवा सिंह |
महेंद्रगढ़ | सत्यवीर यादव |
मेवात (नूंह) | शाहिदा खान |
पलवल | नेत्रपाल |
पंचकूला | संजय चौहान |
पानीपत ग्रामीण | रमेश मलिक |
रेवाड़ी ग्रामीण | सुभाष चंद छावरी |
रेवाड़ी शहरी | प्रवीन चौधरी |
रोहतक ग्रामीण | बलवान सिंह रांगा |
रोहतक शहरी | कुलदीप सिंह |
सिरसा | संतोष बेनीवाल |
सोनीपत ग्रामीण | संजीव कुमार दहिया |
सोनीपत शहरी | कमल दिवान |
यमुनानगर ग्रामीण | नरपाल सिंह |
यमुनानगर शहरी | देवेंद्र सिंह |
यह नियुक्तियां कांग्रेस के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2029 से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही हैं। Haryana Congress, Haryana Politics, District Presidents, Bhupinder Singh Hooda, Kumari Selja, Rahul Gandhi, Haryana News, Congress Organization, Political Appointments, Santosh Beniwal