• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana : यमुनानगर में 22 मई को होगा अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Haryana : हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा 22 मई को जीएनके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन यमुनानगर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर नाटक का मंचन भी किया जाएगा। जैव विविधता के संरक्षण के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए छात्रों की एक जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी में देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर मुख्यातिथि होंगे जबकि अम्बाला एवं यमुनानगर की मुख्य वन संरक्षक वासवी त्यागी मुख्य वक्ता होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले कुछ किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रणदीप सिंह जौहर द्वारा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह पहला राज्य स्तरीय समारोह होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *