• Thu. Mar 12th, 2026

हरियाणा में बैंक के बहार परेशान व्यक्ति ने काटी हाथ की नस ,बताई ये हैरान कर देने वाली वजह

हरियाणा।हरियाणा में फतेहाबाद के बिगड़ चौक पर ग्रामीण बैंक के बाहर एक व्यक्ति के अपने हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घायल व्यक्ति काफी देर खून से लथपथ यहां बैठा रहा। बाद में ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायल व्यक्ति को समय रहते नागरिक अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घ्याल व्यक्ति का नाम रवि अरोड़ा है जो कि फतेहाबाद में हंस कॉलोनी में रहता है। उसने कुछ साल पहले हरियाणा ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था। जिसके बाद 2019 में उसने कर्ज की किश्तें चुका दी, लेकिन उसके बाद से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। उसे डिफाल्टर भी करार दे दिया गया। इससे वह काफी परेशान हो चुका था। बुधवार को बैंक भी पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसके चलते उसने यहां गेट पर बैठकर ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *