• Sun. Aug 2nd, 2026

Haryana के हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा, बारिश से बढ़ा क्यूसेक के स्तर

ByAlka

Jul 22, 2023

Haryana, हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला में सबसे अधिक 71.5 मिलीमीटर बारिश इस अवधि में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पानी भरे हुए क्षेत्र में भारी बारिश की वजह ये यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह आठ बजे जल प्रवाह दर 87,177 क्यूसेक था जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 2,40,832 क्यूसेक के स्तर पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में हरियाणा के अंबाला में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्रमश: 14.2 मिमी और 12 मिमी बारिश हुई।

Chandigarh, इलाज के दौरान शिशु की मौत, अंग दान से बचाई दो की जान

पड़ोसी पंजाब में रूपनगर का वह स्थान रहा जहां सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अमृतसर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ में क्रमश: 32.6 मिमी, 32.8 मिमी और 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गत 24 घंटे के दौरान 53 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *