• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर की हत्या , दो घायल

हरियाणा।हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई। कार में उनके आलावा तीन सुरक्षाकर्मी भी शमिल थे। जिसके बाद चारों को शहर के ब्रह्मगक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी समेत एक अन्य की मौत हो गई जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा
हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हमले की सूचना पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, “हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा…”

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नफे सिंह राठी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपने 3 गैनमैन और ड्राइवर के साथ कहीं जा रहे थे। नफे सिंह राठी खुद ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर उनके गनमैन थे। उनके काफिले में एक-दो गाड़ियां और भी थीं।शाम लगभग 5 बजे के आसपास जब नफे सिंह राठी की गाड़ी बराही रेलवे फाटक के पास पहुंची तो I-10 कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी को निशाना बनाते हुए अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर उसी तरफ गोलियां बरसाईं जिस तरफ राठी बैठे थे।मरने वालों में नफे सिंह राठी और कृष्णपाल हैं। मृतकों की गर्दन, पेट के पीछे वाले हिस्से, पीठ और गर्दन में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि मल्टीपल फायरिंग हुई है। मेजर वेसेल डैमेज हुई है। ज्यादा रक्त बहना मौत का कारण बना। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। एक घायल की ब्लड प्रेशर काफी लो चल रहा है।

इस फायरिंग में राठी वाली साइड पर गाड़ी की बॉडी से कुल 6 बुलेट्स आर-पार हो गईं। कुछ गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर भी राठी को लगीं।गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे गनमैनों को टारगेट करते हुए जो फायरिंग की गई, उनमें से 4 गोलियां गाड़ी की बॉडी के आरपार हो गईं। कुछ बुलेट्स विंडो के कांच को तोड़कर भी सुरक्षाकर्मियों को लगीं।सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि राठी या उनके सुरक्षाकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमलावरों का टारगेट सीधे नफे सिंह राठी ही थे इसलिए उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सामने की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की। यही वजह रही कि गाड़ी की विंडशील्ड को इस फायरिंग में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि यहां 4 लोगों को लाया गया। गोली लगने की वजह से उन्हें काफी ब्लीडिंग हो रही थी। 2 मरीजों की ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से पहले ही मौत हो चुकी थी। अभी 2 मरीज ICU में भर्ती किए गए हैं। उनको भी कंधे, जांघ और छाती में गोली लगी है।

 

अभय चौटाला बोले-
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे। नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है?

अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश : विज

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, “…मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है…घटना की जांच की जा रही है।

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

अभय सिंह चौटाला के करीबी
नफे सिंह राठी का हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम रहा है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। ऑल
इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रहे हैं। नफे सिंह राठी एक बार रोहतक लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। नफे सिंह राठी 1996 से 2005 तक विधायक रहे हैं। नफे सिंह राठी इन दिनों इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। वह अभय सिंह चौटाला के बहुत करीबी थे और उनके विश्वास पात्र भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *