• Mon. Aug 24th, 2026

जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स लागू, जानिए किस वाहन पर कितना देना होगा शुल्क

जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स लागू, जानिए किस वाहन पर कितना देना होगा शुल्कजींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स लागू, जानिए किस वाहन पर कितना देना होगा शुल्क

जींद/सोनीपत: हरियाणा के जींद से सोनीपत को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352-A पर अब से वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। हाईवे पर चलने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें निर्धारित की गई हैं। यह हाईवे दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा राहतकारी मार्ग साबित हो रहा है।

कितना देना होगा टोल टैक्स?

टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार गाड़ियों की श्रेणियों के अनुसार शुल्क इस प्रकार है:

वाहन का प्रकार एक तरफ का टोल दोनों तरफ का टोल
कार, जीप, लाइट व्हीकल ₹65 ₹100
कमर्शियल लाइट व्हीकल ₹105 ₹160
बस/ट्रक ₹225 ₹335
3 एक्सल वाहन ₹245 ₹365
4 से 6 एक्सल वाहन ₹350 ₹530

हाईवे से यात्रा में हुई बड़ी राहत

करीब 80 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को बनाने में 799 करोड़ रुपये की लागत आई। पहले जहां जींद से सोनीपत का सफर 2 घंटे में तय होता था, अब यह घटकर 1 घंटे रह गया है। यह मार्ग हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के ड्राइवरों के लिए भी सुविधाजनक बन गया है, खासकर वे जो दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जाते हैं।

फास्टैग की सुविधा उपलब्ध

टोल प्लाजा मैनेजर पंकज शर्मा के अनुसार टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फास्टैग की लाइनें भी तैयार हैं ताकि ड्राइवरों को जल्दी और सुगम सेवा मिल सके। हाईवे की शुरुआत जींद के जलेबी चौक के पास नए बस अड्डे से होती है और यह सोनीपत तक जाता है।

Jind Sonipat Highway, Greenfield Highway, Toll Tax, Vehicle Toll Rates, Haryana News, Highway News, 352A Highway, Fastag, Jind News, Sonipat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *