• Wed. Aug 26th, 2026

मोये -मोये ! जिंदा हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा

मोये -मोये ! एक्ट्रेस पूनम पांडे के ज़िंदा होने की बड़ी खबर सामने आयी है। इतना बड़ा खुलासा होने के बाद लगा ये तो मोये -मोये हो गया। बता दें की पूनम पांडे जिंदा हैं। उनकी मौत के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि वे जिंदा है और उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है। इसमें पूनम पांडे ने अपने आप को जिंदा बताते हुआ कहा कि, मैं सभी से माफी मांगना चाहती हूं। एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं, उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति ‘जागरूकता’ का दावा करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया।

पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर पूनम पांडे की मौत की खबर वायरल हो रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर के चलते मौत हो गई है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि ये पब्लिसिटी स्टंट उन्होंने महिलाओं में हो रहे सर्वाइकल कैंसर को लेकर किया। उनका कहना है कि उनकी मौत की खबर को सुनते ही लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानने को इच्छुक हुए और लोगों को पता भी चला कि इस बीमारी से हर साल लाखों महिलाओं की मौत होती है। बता दें हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है इससे पहले लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *