• Tue. Aug 25th, 2026

अयोध्या पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कांग्रेस नेता ,सरयू नदी में डुबकी लगाकर बोले- राम किसी से भी दूर नहीं

अयोध्या।अयोध्या नगरी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कांग्रेस नेता आज पहुंचे।दरअसल आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में लगभग कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं। लेकिन दूसरी तरफ रामलला को लेकर सियासी जंग जारी है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी और खड़गे ने अयोध्या जाने के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इसी बीच सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सरयू में डुबकी लगाई। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने रामलला के दर्शन भी किए।

इनके साथ ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी पहुंचीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, हरियाणा प्रदेश के विधायक नीरज शर्मा भी अयोध्या पहुंचे। कांग्रेसियों ने पहले सरयू में स्नान किया।
इसके बाद आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि राम की किसी से दूरी नहीं है। राहुल और सोनिया भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *