हरियाणा। रोहतक में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज ओबीसी वर्ग सड़कों पर उतरा है। ओबीस वर्ग ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने ओबीसी वर्ग की महिलाओं के साथ अन्याय करते हुए उनको 33 प्रतिशत आरक्षण के हक से वंचित किया है।
इस दौरान जिला प्रधान कुलदीप KD व मामराज स्वामी नें कहा कि 28 सितंबर कों बिना OBC कि हिस्सेदारी कें महिला आरक्षण बिल लागू कर पिछड़ा वर्ग व महिला हितैषी होने का ढ़ोंग रचने वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा व लोकसभा में महिला आरक्षण में बिल में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी ना कर ओबीसी वर्ग का विरोधी होने का परिचय दिया है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सैल के जिला प्रधान कुलदीप KD कें नेतृत्व में आज रोहतक में अनेक ओबीसी कें लोगों नें शहर में प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपकर महिला आरक्षण बिल में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को शामिल किए जाने व वर्ष 2024 के चुनाव में महिला आरक्षण बिल को लागू किए जाने की मांग की।
मांगपत्र के माध्यम से देवेंद्र भारत ने कहा कि महिला आरक्षण देश की राजनीतिक भागीदारी व उनके सशक्तिकरण का सबसे जरूरी माध्यम साबित होगा, क्योंकि इससे राजनीतिक, संसद व विधानसभाओं में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेंगी, जिसके बाद महिलाएं भी नीति निर्माण में निर्णायक भागीदारी निभा सकेंगी। जिसका हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुरजोर समर्थन करती है, लेकिन इस बिल में ओबीसी वर्ग की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित ना कर पिछड़ा वर्ग के साथ विश्वासघात करने का काम किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर जिला प्रधान कुलदीप KD ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने की हमेशा से पक्ष धर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बिल में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को इस बिल से वंचित कर ओबीसी विरोधी होने का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में आज मांगपत्र सौंपा गया है। इसी कड़ी में दो अक्तृबर को चंडीगढ़ में राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही 33 प्रतिशत आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को शामिल नहीं किया गया तो वे भाजपा के खिलाफ बड़ा संघर्ष छेडऩे को मजबूर होंगे।
इस मौके पर लोकीराम प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण देना स्व. राजीव गांधी की सोच व सपना था तथा उस समय ये बिल राज्यसभा में पारित हो गया था, लेकिन लोकसभा में पारित नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि आज भाजपा ने महिलाओं को ये हक तो दिया, लेकिन ओबीसी वर्ग की महिलाओं को इस हक वंचित कर अन्याय किया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप KD, लोकीराम प्रजापति, मामराज स्वामी, शहरी प्रधान संदीप पांचाल, देवेंद्र भारत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जिले सिंह गुलिया, सोनू सैन, राजकुमार लाम्बा महम हल्का प्रधान, कलानौर हल्का प्रदान महेंद्र चौहान, सापला क्लोई प्रधान राजेश बैरागी, राजबीर बैरागी, सोनू दहिया, लाला प्रधान, गीता भारती, अनीता कुमारी, मंजीत लाहली, जय भगवान प्रजापति, उमेद फौजी, अनूप मुंगाण, Dr राकेश सैनी, बलजीत राणा, रामफल बैरागी पूर्व पार्षद, गगन दीप, जितेंद्र प्रजापति, हरिकिशन प्रजापति, ऋतुराज सैनी, पुनीत आर्य, प्रोमिला सैनी, धर्मबीर सैन, गुलाब सैन, संदीप चंदौलिया, राजेश सैन, विजय रोहिला, अनिल सैनी, संजय यादव, सुनीता मान, ब्रजभूषण पांचाल, Dr अशोक जांगड़ा व जय सिंह मोखरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।