• Thu. Aug 27th, 2026

MDU रोहतक में बीएड, एमएड, हेतु इस दिन आयोजित कि जाएगी फिजिकल काउंसलिंग, पूरा विवरण देखिये

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा सत्र 2023-2024 में संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन तथा एमएड स्पेशल एजुकेशन नियमित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए फिजिकल काउंसलिंग 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया की संबद्ध शिक्षण महाविद्यालय उनके यहां संचालित बीएड, एमएड, बीएड स्पेशल एजुकेशन तथा एमएड स्पेशल एजुकेशन नियमित पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों का ब्यौरा कालेज वेबसाइट पर 20 नवंबर को डिस्प्ले करेंगे। एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को शिक्षण महाविद्यालयों में 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। मेरिट लिस्ट 23 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे कालेज अपनी वेबसाइट तथा नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले करेंगे। तदुपरांत 2.30 बजे के बाद सीटों की अलॉटमेंट होगी। एडमिशन पाने की सूरत में फीस 23 नवंबर से 25 नवंबर शाम 5 बजे तक जमा करानी होगी। एमडीयू की कालेज ब्रांच ने इस बारे परिपत्र जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *