हरियाणा। हरियाणा में अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली कलयुगी माँ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पानीपत का था जहां एक माँ नाबालिक बच्चे को बाथरूम में जन्म देकर छोड़कर वहीं चली गयी थी। पुलिस ने सुचना मिलते ही मामले की जाँच शुरू कि जिसके बाद पुलिस ने छात्रा, उसकी मां, उनके साथ आने वाले कंपनी कर्मचारी और आरोपी छात्र पकड़ लिया है। जांच के बाद मामला सुन सब दंग रह गए जब पता चला की मामला प्रेम प्रसंग का है । सिटी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में छात्रा, उसकी मां, इनके साथ अस्पताल में आया कंपनी कर्मचारी व छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी छात्र शामिल है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर 376 व पॉक्सो चार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि हरियाणा के पानीपत में सिविल अस्पताल में 29 सितंबर सुबह सवा छह बजे शौचालय में बच्चे को जन्म देकर छोड़ने वाली मां 10वीं की छात्रा निकली। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 17 साल की है। अब वह कक्षा 10 की छात्रा है। एक साल पहले उसकी दोस्ती स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र से हुई थी। दोनों सेक्टर 29 थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में दोनों ने छात्र के घर संबंध बनाये थे जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गयी थी।
इसके बाद गर्भवती होने पर छात्रा ने इस बारे में अपनी मां व अपने प्रेमी को बताया था, लेकिन दोनों ने लोक लाज के भय से बात को दबाए रखा। ये चुपचाप बच्चे को अस्पताल में छोड़कर इस मामले को दबाना चाहते थे। 29 सितंबर को उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई। उसकी मां उसे गोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गई। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल भेज दिया। नागरिक अस्पताल पहुंचते ही उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।वह प्रथम तल पर शौचालय में गई और वहां उसने बच्चे को जन्म दिया। लोकलाज के चलते उसने बच्चे को यहीं छोड़ दिया और घर चली गई। मौके पर उसकी मां के साथ कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी भी था। वो उनके साथ अस्पताल गया था।
सिटी थाना पुलिस के प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी छात्र पर धारा 376 व पॉक्सो-4 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रा की मां, छात्रा, कंपनी के कर्मचारी व आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।