• Tue. Aug 25th, 2026

रेखा गुप्ता का हरियाणा के जुलाना से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Byalakhharyana@123

Feb 19, 2025
Rekha Gupta's journey from Julana in Haryana to becoming the Chief Minister of DelhiRekha Gupta's journey from Julana in Haryana to becoming the Chief Minister of Delhi

नई दिल्ली/जींद। दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति से हरियाणा, खासकर जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में जश्न का माहौल है, क्योंकि रेखा गुप्ता का जन्म इसी गांव में हुआ था। ग्रामीणों ने उनके सीएम बनने पर गर्व जताया है।

रेखा गुप्ता का हरियाणा से कनेक्शन

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता जयभगवान गुप्ता 1976 में दिल्ली स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में मैनेजर बने, जिसके बाद पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। हालांकि, उनका परिवार जुलाना से जुड़ा रहा और उनके रिश्तेदार आज भी यहां रहते हैं।

राजनीतिक सफर: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक

रेखा गुप्ता ने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से 1993 में की थी। वह 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

  • 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से निगम पार्षद बनीं।
  • 2022 में दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया।
  • 2025 में पहली बार विधायक बनीं और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त हुईं।

हरियाणा से तीसरी मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता हरियाणा से तीसरी नेता हैं, जिन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है।

  • सुषमा स्वराज (अंबाला) 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं, हालांकि वह सिर्फ 52 दिन ही पद पर रहीं।
  • अरविंद केजरीवाल (हिसार) ने 2013 से 2024 तक करीब 10 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया।
  • अब रेखा गुप्ता यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

दिल्ली विधानसभा में हरियाणा के 6 विधायक

दिल्ली चुनावों में हरियाणा के 10 नेताओं ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें 6 विधायक चुने गए:

  1. मनजिंदर सिंह सिरसा (सिरसा) – राजौरी गार्डन (BJP)
  2. वीरेंद्र कादियान (झज्जर, दूबलान गांव) – दिल्ली छावनी (AAP)
  3. पवन शर्मा (नरवाना, जींद) – उत्तम नगर (BJP)
  4. राजकुमार (हांसी) – आदर्श नगर (BJP)
  5. करनैल सिंह (सोनीपत) – शकूर बस्ती (BJP)
  6. तिलक राज गुप्ता (सोनीपत) – त्रिनगर (BJP)

हरियाणा में खुशी का माहौल

रेखा गुप्ता की नियुक्ति से उनके पैतृक गांव नंदगढ़ और जुलाना में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

#DelhiCM #RekhaGupta #BJP #HaryanaNews #Jind #Julana #DelhiPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *