• Wed. Aug 26th, 2026

Sonu Sood देंगे लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए मुफ्त कोचिंग

सूद चैरिटी फाउंडेशन (एससीएफ) का यह संकल्प एक परिवर्तनकारी निःशुल्क कानून प्रवेश कोचिंग कार्यक्रम है, जो पेशेवर कानूनी शिक्षा हासिल करने और राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में एक प्रतिष्ठित स्थान सुरक्षित करने का रास्ता देता है।

संकल्प के बारे में सोनू ने कहा, मुझे यह देखकर बेहद खुशी होती है कि भगवान ने मुझे उन लोगों के ज्ञानोदय का मार्ग बनाने लिए चुना है जो कानून को अपने करियर के रूप में चुनना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि हमारा देश सुरक्षित और सक्षम हाथों में होगा।

योग्य छात्रों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन परीक्षा टेस्ट (क्लैट) और ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) सहित अन्य कानून प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है जिन्होंने चुनौतीपूर्ण कोविड लहर के दौरान नुकसान का सामना किया है या जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से आते हैं।

Haryana Flood, मुआवजा के लिए पोर्टल पर 20 अगस्त तक करें आवेदन

सितंबर 2020 में, सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड के लिए चुना गया था।

जून 2022 में उन्होंने एक्सप्लर्जर नाम से अपना सोशल मीडिया ऐप लॉन्च किया।वह अगली बार फतेह में नजर आएंगे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *