• Tue. Aug 18th, 2026

Yamunanagar: लव मैरिज से नाराज भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग,युवक को चाकू घोंपे ,तीन माह का बेटा

Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर में लव मैरिज से नाराज लड़की के भाई ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। मृतक युवक को उसकी पत्नी के भाइयों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं हत्या के बाद मृतक की पत्नी अपने तीन माह के बेटे व परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची, जहां पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

Man stabbed to death in Yamunanagar

यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में युवक आकाश ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का मृतक अभिषेक उर्फ रिशु उसके साथ रिकवरी एजेंट का काम करता है। वह अपने परिवार के साथ जीरकपुर में किराये का कमरा लेकर रहता है। उसने बताया कि अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले निशा गधौली कालोनी यमुनानगर के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी कारण अभिषेक की ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते थे। 21 अप्रैल को अभिषेक अपनी ताऊ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए अपने परिवार सहित आए हुए थे। विदाई होने के बाद वह, अभिषेक और शशिकांत तीनों कार में घर के बाहर गली में बैठे हुए थे।

अचानक रात को दो बाइक पर पांच लड़के तेजधार हथियार लेकर आए और उन तीनों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपियों ने ड्राइवर सीट पर बैठे अभिषेक पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। पांचों हमलावरों ने उन पर ईंट व पत्थरों से भी वार किया।जब उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर लोग इकठ्ठा हो गए। जिस पर सभी हमलावर फरार हो गए।

परिजन उन्हें घायल अवस्था में सिविल हस्पताल यमुनानगर में लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उन्हें गाबा अस्पताल लेकर आए जहां अभिषेक की मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के साले चन्ना सिह चीनु गुज्जर, सचिन अनुपम गुज्जर और उनके साथियों आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ रिंकु और अभिषेक पर केस दर्ज कर लिया हैं। परिजनों ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *