• Sun. Aug 23rd, 2026

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची, मामा के खिलाफ अभिनेता विक्रम मस्ताल को टिकट

मध्य प्रदेश,  कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल हैं। वहीं  टीवी सीरियल में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

बात करें तो पार्टी ने मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।  राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चचौरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह को भिंड जिले की लहार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को कटंगी से टिकट दिया गया है।

राजस्थान, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम का चयन, जीतने वालों पर लगेगा दांव

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मंत्री अजय सिंह (चुरहट), रामनिवास रावत (विजयपुर), लाखन सिंह यादव (भितरवार), हर्ष यादव (देवरी), मुकेश नायक (पवई), कमलेश्वर पटेल (सिहावल), लाखा घनघोरिया (जबलपुर-पूर्व), तरुण भनोट (जबलपुर-पश्चिम), ओंकार सिंह मरकाम (डिंडोरी), सुखदेव पांसे (मुलताई), सज्जन सिंह वर्मा (सोनकच्छ), विजय लक्ष्मी साधौ (महेश्वर), सचिन यादव (कसरावद), बाला बच्चन (राजपुर), जीतू पटवारी (राऊ), प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर) और नरेंद्र नाहटा (मनासा) शामिल हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *