• Mon. Aug 24th, 2026

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस विभाग के प्रस्ताव को दी प्रशासनिक मंजूरी,फरीदाबाद में स्थापित होगा पुलिस स्टेशन होगा

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जिला फरीदाबाद के नवीन नगर में एक नया पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित पुलिस स्टेशन का उद्देश्य नवीन नगर क्षेत्र में कानूनी इन्फोर्समेंट को बढ़ाना, सार्वजनिक कानून व्यवस्था बनाए रखना और त्वरित न्यायिक कार्यवाही की सुविधा प्रदान करना है। वर्तमान में निकटतम पुलिस स्टेशन, थाना पल्ला महत्वपूर्ण अस्थायी चौकी के रूप में कार्य कर रहा है। थाना पल्ला और नवीन नगर के बीच की दूरी को ध्यान में रखते हुए एक पुलिस स्टेशन की आवश्यकता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि नवीन नगर थाने के प्रस्तावित क्षेत्राधिकार में अगवानपुर, बसंतपुर, इस्माइलपुर, दुर्गा बिल्डर्स की विवादित भूमि, नवीन नगर सोसायटी और लगभग 25 अन्य कॉलोनियां शामिल होंगी। यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित है, जिसके आसपास यमुना नदी बहती है।

उन्होंने कहा कि नवीन नगर पुलिस स्टेशन की स्थापना से न केवल कानूनी इन्फोर्समेंट प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने में कारगर होगा। यह कानूनी व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानूनी कार्यवाही में तेजी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *