• Fri. Sep 11th, 2026

रूस में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त 16 की मौत, 23 लोगों को ले जा रहा था, दोनों पायलट भी मारे गए

Byalakhharyana@123

Oct 10, 2021
16 killed in plane crash in Russia, was carrying 23 people, both pilots also killed16 killed in plane crash in Russia, was carrying 23 people, both pilots also killed

मास्को। रविवार को रूस के तातरस्तान इलाके में एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वाले 16 लोगों में प्लेन के 2 पायलट भी शामिल हैं,जबकि 7 घायलों को प्लेन के मलबे से निकाला गया। सातों घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्लेन में 21 पैराशूट डाइवर्स समेत 23 लोग सवार थे।

https://www.youtube.com/watch?v=Q-HLWbLyKlA


इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, जिन 7 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है, वे भी बुरी तरह घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही प्लेन जमीन पर आ गिरा था। गिरते ही प्लेन की बॉडी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और इसकी टेल का हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि हवाई जहाज पुराना होने की वजह से हादसा हुआ है। एल-410 मॉडल का यह छोटा प्लेन लोकल एयरो प्लेन से संबंधित था। यह ट्विन इंजन शॉर्ट रेंज टर्बो प्रॉप एयरक्राफ्ट है। इस ट्रांसपोर्ट प्लेन को चेक रिपब्लिक में 1970 की शुरुआत में बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *