• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा के रेवाड़ी में पौत्र होने की ख़ुशी में दादा ने किन्नरों को दिया ऐसा गिफ्ट, हर कोई हुआ दंग

हरियाणा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में किन्नरों को ऐसा गिफ्ट मिला कि हर कोई दांग रह गया। दरअसल किन्नर जब बधाई मांगने गए तो दादा ने 100 वर्गगज का प्लाट उनके नाम कर दिया। किन्नरों को सबसे जयादा ख़ुशी इसलिए भी हुई क्योंकि उनको ऐसा गिफ्ट पहली बार मिला है।किन्नर सपना गुरु ने कहा कि उन्हें करीब 20 साल हो गए बधाई मांगते हुए, लेकिन इस तरह का गिफ्ट उन्हें जीवन में पहली बार मिला है।

जानकारी के अनुसार सत्ती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पौत्र ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार है। कुछ समय पहले उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसके बाद पहली ही संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाई।खुशियों की इस कड़ी में शुक्रवार को शमशेर सिंह के घर किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल पहुंची और गीत गाने और नाचना शुरू किया।

किन्नरों के शमशेर सिंह के घर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आसपास की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गई। जिसके बाद नवजात पौत्र की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने गिफ्ट के तौर पर 100 वर्गगज का प्लाट देने की घोषणा की।

12 से 15 लाख रुपए कीमत

शमशेर सिंह ने सभी के बीच में कहा कि वह किन्नरों के नाम एक प्लाट देंगे। इसके बाद शमशेर सिंह ने और कोई जरूरत भी पूछा। शमशेर सिंह ने पूछा कि आप इस प्लाट में क्या करेंगे तो किन्नर ने बताया कि वह पशु बांधेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए तो बता देना, वो भी दे देंगे। दरअसल, किन्नरों को दिया ये प्लाट शहर के झज्जर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी और रामसिंहपुरा के बीच में है। इसकी फिलहाल कीमत 12 से 15 लाख रुपए के बीच में ही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *